देश की खबरें | उप्र : हरदोई में प्रधानाचार्य के घर में बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र हल कर रहे 14 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के घर में राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा का प्रश्नपत्र हल कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हरदोई, आठ मार्च उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के घर में राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा का प्रश्नपत्र हल कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह मामला शुक्रवार को उप्र बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा से जुड़ा हुआ है, जब एसटीएफ की टीम ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के घर में 14 लोगों को प्रश्नपत्र हल करते हुए पकड़ा और उनके पास से 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद कीं। इसके अलावा दो महिलाएं एक अन्य परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्नपत्र हल करते हुई पकड़ी गईं।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि एसटीएफ की टीम ने सभी 16 'सॉल्वरों' को गिरफ्तार कर लिया है।

डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) बालमुकुंद प्रसाद के साथ पहुंची टीम को प्रधानाचार्य आवास में 14 लोग उत्तर पुस्तिकाएं लिखते हुए मिले, जिनमें पांच पुरुष और नौ महिलाएं शामिल थीं। इनमें से एक ने खुद को विद्यालय का शिक्षक भी बताया।

एसटीएफ की टीम ने दलेल नगर गांव स्थित जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज में भी छापा मारा, जहां परीक्षा केंद्र के बाहर दो महिलाएं अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हल करती मिलीं। दोनों परीक्षा केंद्रों से मिली उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों को सील कर दिया गया है।

प्रसाद ने बताया कि दोनों विद्यालयों के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को बदला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र के बाह्य व्यवस्थापक और दोनों केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट