देश की खबरें | उप्र : कतर्नियाघाट जंगल में बाघ के हमले से 10 साल के बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण के पास जंगल में मवेशी चरा रहे 10 साल के एक लड़के की बाघ के हमले में मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बहराइच, नौ जून उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण के पास जंगल में मवेशी चरा रहे 10 साल के एक लड़के की बाघ के हमले में मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक, कतर्नियाघाट जंगल के किनारे स्थित आम्बा गांव में बृहस्पतिवार शाम कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे, तभी उन्हें जंगल में बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी।

ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की दहाड़ सुन ग्रामीण वहां से भागने लगे, लेकिन 10 वर्षीय महफूज नहीं भाग सका और बाघ ने उसे दबोच लिया।

ग्रामीणों के अनुसार, जब वे समूह में मौके पर लौटे और शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर लौट गया, लेकिन तब तक महफूज की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को महफूज का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि महफूज का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद उसका शव परिजोनों को सौंप दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि बाघ के हमले से 10 साल के बच्चे की मौत के बाद वन विभाग की टीमें क्षेत्र में गश्त लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट