देश की खबरें | उप्र: मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बस ट्रक भिड़ंत में 10 की मौत, कई अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), 30 जनवरी मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये जबकि घायलों के लिये 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी समेत प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे यहां खुंदर्की पुलिस थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के निकट नानपुर-चंदौसी क्षेत्र में हुई।

सिंह ने बताया कि राहत व बचाव का काम जारी है व घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि आदित्यनाथ ने घायलों के समुचित इलाज के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये प्रार्थना की।”

उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, “ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किए जाने व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने तथा मृतकों के परिजनों को दो - दो लाख रुपये की अनुमन्य सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।”

आनंद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है