विदेश की खबरें | फिलीपीन में तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय राजदूत हर्ष कुमार जैन ने प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का फिलीपीन में अनावरण किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मनीला, 17 फरवरी भारतीय राजदूत हर्ष कुमार जैन ने प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का फिलीपीन में अनावरण किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फिलीपीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिमा का अनावरण शनिवार को सेबू शहर के गुल्लास कॉलेज ऑफ मेडिसिन (जीसीएम) में किया गया।

राजदूत ने कॉलेज में भारत-फिलीपीन सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदान-प्रदान सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।

दोनों कार्यक्रम भारत और फिलीपीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए।

बयान में कहा गया, "यह कार्यक्रम जीसीएम द्वारा अपने मुख्य कार्यकारी सलाहकार डॉ. डेविड पिल्लई के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिन्होंने कॉलेज में तिरुवल्लुवर की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य शुरू किया था।"

कार्यक्रम में भारत और फिलीपीन के सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

इसमें फिलीपीन की पूर्व राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगल अरोयो, वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल हुए।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और फिलीपीन ने 26 नवंबर 1949 को औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\