देश की खबरें | चुनाव आने तक, ममता अकेली रह जाएंगी : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर और लोग भाजपा में आएंगे तथा चुनाव आने तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपनी पार्टी में अकेली रह जाएंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), 19 दिसंबर पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर और लोग भाजपा में आएंगे तथा चुनाव आने तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपनी पार्टी में अकेली रह जाएंगी।

पार्टी की एक रैली को यहां संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है, जिसकी वजह से वह जनता से कट गई है।

उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटों के साथ अगली सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीट हैं।

शाह का यह बयान उस दिन आया है जब पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी, विभिन्न दलों के नौ अन्य विधायकों और टीएमसी के एक सांसद ने भाजपा का दामन थाम लिया।

उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट रूप से यह कहना चाहता हूं कि भाजपा 200 से ज्यादा सीटों के साथ प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी…। टीएमसी की राजनीतिक हिंसा और धमकाने का कोई फायदा नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला हुआ, हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हुई।”

उन्होंने दोहराया, “आप (टीएमसी) जितनी हिंसा करेंगे, भाजपा उतनी ही मजबूत होगी।”

विधानसभा चुनावों से पहले बहुत से लोगों के प्रदेश में सत्ताधारी दल छोड़ने पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, “चुनाव आने तक, ममता बनर्जी अपनी पार्टी में अकेली रह जाएंगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड