देश की खबरें | बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र में लगभग एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसलें प्रभावित: प्रारंभिक आकलन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पिछले कुछ दिन में बेमौसम बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में लगभग एक लाख हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं।

मुंबई, 29 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पिछले कुछ दिन में बेमौसम बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में लगभग एक लाख हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने फसलों के नुकसान का प्रारंभिक आकलन का जिक्र करते हुए यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा हैं उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

शिंदे ने सोमवार को ठाणे में कहा, ‘‘अधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान का ‘पंचनामा’ (सर्वेक्षण) करने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे देने का निर्देश दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआती आकलन में पता चला है कि पिछले कुछ दिन में बेमौसम बारिश के कारण मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में लगभग एक लाख हेक्टेयर भूमि में फसलें प्रभावित हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘यह किसानों और मजदूरों की सरकार है। सरकार हमेशा इन लोगों के साथ है।’’

प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘99,381 हेक्टेयर कृषि भूमि में फसलें प्रभावित हुईं। इनमें कपास, प्याज और अंगूर जैसी नकदी फसलों के साथ-साथ अन्य पारंपरिक कृषि उत्पाद भी शामिल हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 प्रभावित जिलों में से प्याज और अंगूर की खेती के प्रमुख केंद्र नासिक में फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन शीघ्र कराने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में पाटिल ने कहा कि भिवंडी, शाहपुर, वाडा आदि क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है और धान की कटाई भी प्रभावित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों के लिए राहत और उचित मुआवजे का आदेश देने का भी आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी