देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा के लिए इस साल की जा रही अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक खतरा होने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की है। थलसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 25 जून इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक खतरा होने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की है। थलसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने की विश्वसनीय सूचना मिलने के मद्देनजर इस बार पहले से तीन से चार गुना अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल अमरनाथ यात्रा को खतरा अधिक है। आम तौर पर हमें हर साल यात्रा को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जा सकने की सूचना मिलती है, लेकिन इस बार ऐसी जानकारी अधिक है।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है क्योंकि गत चार साल में यह पहली यात्रा हो रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2019 में अमरनाथ यात्रा केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को हटाने की वजह से बीच में ही रोक दी गई थी जबकि वर्ष 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी की वजह से यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इन तथ्यों पर भी गौर करने के बाद सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘हमे उम्मीद है कि यात्रियों की संख्या दो से तीन गुना तक अधिक होगी। इसके मद्देनजर बहुत सारी तैयारियां की गई हैं। यात्रा को सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए जमीन पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पूर्व के मुकाबले तीन से चार गुना अधिक की गई है।’’

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा, हाल के दिनों में आतंकवादियों द्वारा की गई लक्षित हत्याओं की पृष्ठभूमि में भी बढ़ाई गई है क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षित यात्रा संपन्न कराने की तमाम कोशिशों के बावजूद ‘‘ हम नहीं कह सकते हैं कि हमने यात्रा को शत प्रतिशत सुरक्षित बना दिया है।’’

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ आरएफआईडी चिप भी श्रद्धालुओं की त्री स्तरीय सुरक्षा का हिस्सा होगा।

उल्लेखनीय है कि कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने 14 जून को बताया था कि लश्कर ए तैयबा के मारे गए तीन आतंकवादियों को पाकिस्तान से वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर हमला करने के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि मारे गए तीन आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकी था।

गौरतलब है कि 10 जुलाई 2017 को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था जिसमें सात लोग मारे गए थे और 11 अन्य घायल हुए थे।

इस साल अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू होगी और 11 अगस्त को संपन्न होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी