देश की खबरें | अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा की महिला पदाधिकारी को भेजी अश्लील तस्वीरें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई की एक पदाधिकारी ने मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर उनके नंबर पर छेड़छाड़ की गई अश्लील तस्वीरें भेजने और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 31 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई की एक पदाधिकारी ने मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर उनके नंबर पर छेड़छाड़ की गई अश्लील तस्वीरें भेजने और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 509 (शब्द, इशारा या एक महिला की शील का अपमान करने का इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

वर्सोवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी व्यक्ति ने भाजपा कार्यकर्ता की छेड़छाड़ की गई अश्लील तस्वीरें उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजीं।

पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप संदेश में उल्लेख किया कि एक व्यक्ति ने उससे 5,600 रुपये उधार लिए थे और उसे भाजपा पदाधिकारी से पैसे लेने के लिए कहा था।

शिकायतकर्ता ने संदेश भेजने वाले से कहा था कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानती जिसके बारे में वह बात कर रहा था।

उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला को धमकी दी कि वह उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उन्हें बदनाम कर देगा।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि किसी ने शरारत की है,क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए शिवसेना की एक महिला नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\