देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में अज्ञात व्यक्ति ने की गोलीबारी : एक की मौत; एक व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक अज्ञात हमलावर द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक अज्ञात हमलावर द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई बार गोलियां बरसाईं। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली थी और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि राजू पार्क, देवली के पास पुलिस को खून के धब्बे और छह खाली कारतूस सड़क पर पड़े मिले।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर के मुताबिक, पुलिस अस्पताल पहुंची जहां देवली स्थित बैंक कॉलोनी निवासी कपिल पंवार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने के कई निशान मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि मृतक को आठ गोलियां लगी थीं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही संख्या का पता चलेगा।

पुलिस ने बताया कि संगम विहार निवासी प्रमोद नाम के व्यक्ति को भी गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके दाहिने पैर में तीन गोलियां लगी हैं।

पुलिस को दिए बयान में घायल प्रमोद ने बताया कि घटना के समय वह पंवार की कार में था। अचानक एक व्यक्ति आया और उसने पंवार पर गोलियां बरसा दीं, जिससे वह भी घायल हो गया।

पुलिस ने नेब सराय थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस का दल मृतक संबंधित संदिग्धों और प्रतिद्वंद्वियों का सत्यापन कर रहा है। साथ ही, पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव को एम्स अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\