देश की खबरें | भीलवाड़ा में अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा चलायी गई गोली लगने से दो सगे भाई घायल हो गये। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित करके अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

जयपुर, 24 नवंबर राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा चलायी गई गोली लगने से दो सगे भाई घायल हो गये। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित करके अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि भीलवाड़ा में गोलीबारी की घटना को ध्यान में रखते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम सुरक्षा व्यवस्था पर खास नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि एहतियातन अजमेर रेंज के महानिरीक्षक को भीलवाड़ा भेजा जा रहा है, हालांकि शहर में स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि दोपहर में दो बाइक पर आए चार अज्ञात बदमाशों ने बडला चौराहे पर सगे भाइयों इब्राहिम पठान उर्फ भूरा (34) और कमरुद्दीन ऊर्फ टोनी (22) को घेर कर उन पर तीन गोलियां चलायीं।

उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि एहतियातन क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी, बडला चौराहा, भीमगंज, सीटी कोतवाली समेत शहर में हर तरफ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी भी की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट