देश की खबरें | विश्वविद्यालय छात्रों को भविष्य के प्रति तैयार करने के लिए नयी प्रौद्योगिकी संग तालमेल बिठाएं:सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को विश्वविद्यालयों को सलाह दी कि वे नयी प्रौद्योगिकियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए खुद में बदलाव लाएं और सुधार करें तथा विद्यार्थियों को अज्ञात भविष्य में सफल होने में मदद करें।

जम्मू, 19 अगस्त जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को विश्वविद्यालयों को सलाह दी कि वे नयी प्रौद्योगिकियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए खुद में बदलाव लाएं और सुधार करें तथा विद्यार्थियों को अज्ञात भविष्य में सफल होने में मदद करें।

कटरा में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 20वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘ यह सही वक्त है कि हम इस बात को अहसास करें कि जिस पारंपरिक शिक्षण प्रक्रिया और शिक्षा को हमने दशकों से जाना है, उनका अस्तित्व भविष्य में नहीं रहेगा।’’

उपराज्यपाल ने इस मौके पर 70 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

नयी प्रौद्योगिकियों के सामने आने तथा समाज पर उसके असर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा के अत्याधुनिक उपकरण और नयी प्रौद्योगिकियों के विस्फोट से सामाजिक समानता आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जिस तरह हम बेहतर दुनिया के लिए ज्ञान एकत्र करते हैं, उसका प्रसंस्करण और उपयोग करते हैं, उसका तौर तरीका बदल रहा है। यह बदलाव हर व्यक्ति के आगे बढ़ने एवं तरक्की करने के लिए विपुल अवसर भी प्रदान करता है।’’

उन्होंने विश्वविद्यालयों को बदलावों के अनुसार खुद को ढालने, बदलाव लाने और सुधार करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित विश्व में शिक्षा में जरूरी बदलाव से विद्यार्थी पारंपरिक अकादमिक सामग्री, विविध पारंपरिक पाठ्यक्रमों से मुक्त होंगे और अज्ञात भविष्य में सफल होने के लिए जरूरी कौशल एवं योग्यता से लैस होने के लिए उन्हें प्रशिक्षण मिलेगा।

उपराज्यपाल ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती विद्यार्थियों को उन नौकरियों के लिए तैयार करना है जो अभी तक मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसा कौशल प्रदान करने की आवश्यकता है जो प्रासंगिक बने रहें और परिवर्तन की बढ़ती गति के पूरक हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\