देश की खबरें | संयुक्त किसान मोर्चा 13 अगस्त को ‘‘कॉर्पोरेशन क्विट इंडिया’ दिवस मनायेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को कहा कि वह 13 अगस्त को ‘कॉर्पोरेशन क्विट इंडिया’ दिवस के रूप में मनाएगा।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को कहा कि वह 13 अगस्त को ‘कॉर्पोरेशन क्विट इंडिया’ दिवस के रूप में मनाएगा।

उसने 26 नवंबर को दिल्ली की सीमाओं पर ऐतिहासिक किसान आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।

एसकेएम नेताओं ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह आंदोलन स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर गारंटीकृत एमएसपी, ऋण माफी की अपनी पुरानी मांगों को लेकर तथा निजीकरण, देश में हो रहे भूमि अधिग्रहण और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के खिलाफ होगा।

अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के नेता विजू कृष्णन ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में 12 राज्यों के 37 किसान संगठनों के 106 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कृष्णन ने कहा, ‘‘एसकेएम 13 अगस्त 2025 को पूरे देश में 'कॉर्पोरेशन क्विट इंडिया’ दिवस के रूप में मनाएगा।’’

कीर्ति किसान यूनियन के रमिंदर सिंह पटियाला ने पंजाब में ‘जमीन पुलिंग’ और देश भर में भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘13 अगस्त को हम वाहनों और ट्रैक्टरों के साथ परेड निकालेंगे एवं विरोध स्वरूप पुतले जलाएंगे। पंद्रह अगस्त से 26 नवंबर के बीच जनसभाएं होंगी और 26 नवंबर को एक बड़ा प्रदर्शन होगा।’’

अमेरिका के साथ चल रही व्यापार समझौता वार्ता पर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रेम सिंह गहलावत ने कहा, ‘‘यह हमारे डेयरी किसानों के लिए मौत की घंटी होगी और इससे किसानों के साथ-साथ एमएसएमई को भी नुकसान होगा।’’

एक बयान में, एसकेएम ने कहा कि उनका आंदोलन भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करेगा, जो खाद्य और डेयरी उत्पादों, जीएम खाद्य पदार्थों के आयात को बढ़ाने और खाद्य बाजारों में बहुराष्ट्रीय निगमों के प्रवेश की अनुमति देने के अमेरिकी दबाव के आगे झुक रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट