देश की खबरें | दुनिया में भारत की संस्कृति की विशिष्ट पहचान: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की संस्कृति की दुनिया में विशिष्ट पहचान है और हमारे ऋषि-महर्षियों ने गौरवशाली संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है।

जयपुर, 13 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की संस्कृति की दुनिया में विशिष्ट पहचान है और हमारे ऋषि-महर्षियों ने गौरवशाली संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है।

शर्मा यहां सांगानेर में होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि होली का पर्व खुशी एवं उल्लास का प्रतीक है।

शर्मा ने कहा कि रंगों के त्योहार पर सभी अपने गिले शिकवे भुलाकर होली के रंग में रंग जाते है और रंगों के साथ राजस्थान का लगाव भी बहुत गहरा है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश को तो रंग रंगीलो राजस्थान कहा जाता है। शर्मा ने यहां उपस्थित जनसमूह के ऊपर फूलों की बारिश कर हर्षोल्लास के साथ रंगों के त्योहार को मनाया और आत्मीयता के साथ मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक के कल्याण और प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा, “हमने बजट में सभी 200 विधानसभाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। राजस्थान में पांच हजार गांवों को गरीब मुक्त बनाया जाएगा।”

इससे पहले शर्मा डीग स्थित पूंछरी का लौठा धाम पहुंचे और श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\