देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की सर्जरी हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कल रात गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में कई सर्जरी की गयीं। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 12 जनवरी कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कल रात गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में कई सर्जरी की गयीं। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है।

नाइक (68) की दोनों हाथों और एक पैर में फ्रैक्चर के लिए सर्जरी हुई।

दुर्घटना में नाइक के साथ कार में सवार उनकी पत्नी विजया और एक सहायक की सोमवार को मौत हो गई। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ जब मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।

सूत्रों ने पहले बताया था कि उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद और वर्तमान में केंद्रीय रक्षा राज्य और आयुष मंत्री नाइक को रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर गंभीर हालत में पणजी के निकट गोवा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जीएमसीएच) लाया गया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार रात कहा कि नाइक की हालत पहले गंभीर थी, लेकिन अब उनकी हालत "स्थिर" है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। हम उन्हें सबसे अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।"

स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि नाइक के लिए सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करने के लिए एक और मेडिकल टीम तैयार बैठी है।

बेंगलुरु में कर्नाटक पुलिस ने कहा कि नाइक अपनी पत्नी, निजी सहायक दीपक, अपने विश्वस्त सहयोगी साई किरन, सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ सोमवार रात यल्लापुर से गोकरणा जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि रास्ते में उत्तर कन्नड के अंकोला तालुक के होसाकांबी गांव के पास चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बेंगलुरु में ‘पीटीआई-’ को बताया, “यह गाड़ियों के बीच भिड़ंत नहीं थी। प्रथम दृष्टया लगता है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट