जरुरी जानकारी | मत्स्य पालन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिये केंद्रीय मंत्री रूपाला नॉर्वे में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, मत्स्य पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए नॉर्वे की यात्रा पर हैं।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, मत्स्य पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए नॉर्वे की यात्रा पर हैं।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एल मुरुगन, मत्स्य पालन विभाग की संयुक्त सचिव नीतू कुमारी प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ट्रॉनहैम स्पेक्ट्रम, क्लोस्टरगाटा में एक्वा नोर 2023 व्यापार शो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। यह जलीय कृषि प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए दुनिया के सबसे बड़े व्यापार शो में से एक है।

इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने एक्वाजेन का दौरा किया, जो एक अनुसंधान-उन्मुख प्रजनन कंपनी है।

रूपाला और मुरुगन ने एक्वाजेन के सीईओ नट रोफ्लो के साथ गठजोड़ अवसरों पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने प्रदर्शनी में भारतीय प्रतिभागियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने जलीय कृषि और मत्स्य पालन से संबंधित अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\