देश की खबरें | संक्रमित विधायक के साथ मंच साझा करने के बाद पृथक-वास में केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के एक विधायक की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर पृथक-वास में चले गए हैं।

भुवनेश्वर, सात जुलाई ओडिशा के एक विधायक की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर पृथक-वास में चले गए हैं।

गत सप्ताह उक्त विधायक के साथ सारंगी ने दो आयोजनों में मंच साझा किया था।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड सरकार ने 'कांवर यात्रा' के लिए श्रद्धालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए सीमाओं को किया सील: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोमवार रात को ट्वीट की एक श्रृंखला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि वह चुस्त और तंदरुस्त हैं।

सारंगी ने कहा कि उन्होंने बालासोर जिले के नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुकान्त कुमार नायक के साथ दो और तीन जुलाई को दो आयोजनों में मंच साझा किया था।

यह भी पढ़े | कानपुर: सरकारी शेल्टर होम में बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब.

उन्होंने कहा, “यह सूचना मिलने पर कि नीलगिरि के विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, मैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास में पृथक-वास में रह रहा हूं।”

नायक की जांच में सोमवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

नायक इस बीमारी से ग्रसित होने वाले ओडिशा के पहले विधायक हैं।

नायक ने कहा कि उन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर और नीलगिरि में कुछ बैठकों में हिस्सा लिया था और बालासोर सदर से पूर्व विधायक मदन मोहन दत्ता के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया था।

सारंगी ने भी उस अंतिम संस्कार में भाग लिया था।

बालासोर के उप कलक्टर हरिश्चंद्र जेना ने कहा कि विधायक के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\