देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किरण बेदी से मुलाकात की

पुडुचेरी, छह फरवरी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी से यहां मुलाकात की।

बेदी के कार्यालय सह आवास राजभवन में उनसे मुलाकात के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम राज्यमंत्री मेघवाल के साथ भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष व विधायक वी सामीनाथन भी थे।

मेघवाल को पुडुचेरी में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा का प्रभारी बनाया गया है।

भगवा पार्टी के सूत्र ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से भी चर्चा की।

मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बेदी ने कहा कि बैठक बहुत ही लाभदायक रही।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्रीय मंत्री को मिलने आने के लिए धन्यवाद देती हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)