केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने Mumbai Local में किया सफर, बोलें- सफर सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए कल करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मंगलवार की सुबह मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा की और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रेल राज्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री पहली बार मुंबई के दौरे पर आये थे.

मुंबई लोकल (File Photo)

मुंबई: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने मंगलवार की सुबह मुंबई की लोकल (Mumbai Local) ट्रेन में यात्रा की और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रेल राज्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री पहली बार मुंबई के दौरे पर आये थे.Mumbai Local e-Pass: मुंबई लोकल में यात्रा के लिए यहां से बनवाएं ऑनलाइन ई-पास

उन्होंने बताया कि दानवे कुर्ला जाने वाली धीमी लोकल ट्रेन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर दिन मं 11 बजे सवार हुये. वह बाद में दादर स्टेशन पर उतर गये. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 20 से 25 मिनट की यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों एवं मीडियाकर्मियों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि इसके बाद मंत्री ने दादर स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जो मुंबई के व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है.

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह लोकल ट्रेन से ठाणे स्टेशन गये और वहां यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया. दादर रेलवे स्टेशन पर दानवे ने कोंकण जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से एफटीआर (फुल टेरिफ रेट) पर हुयी है. दादर स्टेशन पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मौजूद भाजपा विधायक नितेश राणे ने संवाददाताओं को बताया कि एफटीआर ट्रेन को ‘मोदी एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है जो करीब 1,800 लोगों को कोंकण क्षेत्र लेकर जायेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड