देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री ने वक्फ के दावों के पीछे भू माफिया के होने का आरोप लगाया, कार्रवाई का किया वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘एक शक्तिशाली भू माफिया’’ वक्फ के दावों की आड़ में किसानों और गरीब लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है।

कोच्चि, 14 नवंबर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘एक शक्तिशाली भू माफिया’’ वक्फ के दावों की आड़ में किसानों और गरीब लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है।

एर्णाकुलम जिले में मुनाम्बम का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए, करंदलाजे ने दावा किया कि माफिया ‘‘भूमि जिहाद’’ कर रहा है।

मुनाम्बम में करीब 600 परिवार वक्फ भूमि के दावों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा नेता करंदलाजे ने पूछा, ‘‘1954 में, जब वक्फ अधिनियम लागू किया गया था, वक्फ बोर्ड के पास देशभर में महज 10,000 एकड़ जमीन थी। आज, भारत में रक्षा और रेलवे के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा भू-स्वामी है जिसके पास 38 लाख एकड़ जमीन है। इतनी जमीन कहां से आई?’’

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा श्रम और रोजगार मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी शिकायतों को वक्फ (संशोधन) विधेयक,2024 पर संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष रखेंगी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुनाम्बम के निवासियों के पास 2019 तक जमीन थी, और इसे पूर्वव्यापी प्रभाव से उन्हें वापस कर दिया जाना चाहिए।’’ करंदलाजे ने आरोप लगाया कि देश भर में इसी तरह से भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।

करंदलाजे ने कहा कि पहले, भूमि रिकॉर्ड में किसानों और अन्य लोगों को उसके मालिक के रूप में दर्शाया गया था, लेकिन अब इन जमीन पर वक्फ बोर्ड अपना दावा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अकेले कर्नाटक में, लगभग 29,000 एकड़ जमीन मुस्लिम नेताओं द्वारा कब्जा कर ली गई है।’’

चेराई और मुनाम्बम के निवासियों ने वक्फ बोर्ड पर, पंजीकृत दस्तावेज और भूमि कर भुगतान रसीद होने के बावजूद उनकी जमीन और संपत्तियों पर अवैध रूप से दावा करने का आरोप लगाया है।

वहीं, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा, मुनम्बम भू संरक्षण समिति के नेतृत्व में की जा रही भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को 33वें दिन भी जारी रही।

करंदलाजे ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 के लागू होने के बाद इस मुद्दे का हल हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\