देश की खबरें | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अपनी सादगी, ईमानदारी और बेदाग छवि के कारण देश की राजनीति में वे एक आदर्श राजनेता के तौर पर जाने गए।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अपनी सादगी, ईमानदारी और बेदाग छवि के कारण देश की राजनीति में वे एक आदर्श राजनेता के तौर पर जाने गए।

पिछले साल सरकार ने बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) राजनीति के जनक माने जाने वाले ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा था। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को और निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश में जब भी सामाजिक न्याय और पिछड़े व वंचित वर्गों के अधिकारों की बात होती है, तो भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता है। अपनी सादगी, ईमानदारी और बेदाग छवि के कारण देश की राजनीति में वे एक आदर्श राजनेता के तौर पर जाने गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका जीवन एक सच्चे जनसेवक के रूप में युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी इस ‘सामाजिक न्याय के पुरोधा’ को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय कर्पूरी जी सामाजिक जीवन में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक थे। लोकतंत्र के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में उनका योगदान अमूल्य है। ईमानदारी, देशसेवा और जनसेवा से ओतप्रोत उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणीय है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\