देश की खबरें | केंद्रीय बजट 2024-25 का उद्देश्य केंद्र में राजग गठबंधन को बचाए रखना है: केरल के वित्त मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को पेश केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए इसे केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन को बचाए रखने के उद्देश्य से की गई एक ‘‘राजनीतिक कवायद’’ करार दिया।

तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को पेश केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए इसे केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन को बचाए रखने के उद्देश्य से की गई एक ‘‘राजनीतिक कवायद’’ करार दिया।

बालगोपाल ने कहा कि यह बजट जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी है, जिसमें केरल की जायज जरूरतों सहित विभिन्न राज्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में नहीं रखा गया।

मंत्री ने कहा कि बजट से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सहकारी संघवाद के बारे में बात करने के लायक नहीं है।

उन्होंने केंद्रीय बजट पर अत्यधिक असंतोष और निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘एक बार जब भाजपा ने केरल में अपना खाता खोला, तो उन्होंने राज्य का ही खाता बंद कर दिया।’’

भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में केरल से एक सीट जीती। भाजपा ने संसदीय चुनावों में पहली बार राज्य में कोई सीट जीती है।

केरल ने केंद्र से केंद्रीय बजट 2024-25 में दक्षिणी राज्य के लिए 24,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा करने का अनुरोध किया था।

राज्य ने विझिंजम बंदरगाह और आसपास के क्षेत्र के विकास में केरल की भागीदारी को पूरा करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये के तत्काल विशेष पूंजी निवेश की भी मांग की थी।

बालगोपाल ने केंद्रीय बजट 2024-25 की घोषणा के बाद यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस बजट का उद्देश्य केंद्र में राजग सरकार को बचाए रखना है। इसका विरोध किया जाना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान