जरुरी जानकारी | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 4,604 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 4,604 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, 27 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 4,604 करोड़ रुपये हो गया।
बैंक ने पिछले वित्त की समान तिमाही में 3,590 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 31,375 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 29,137 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज से आय भी बढ़कर 26,958 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 25,163 करोड़ रुपये थी।
बैंक का परिचालन लाभ बढ़कर 7,492 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,278 करोड़ रुपये था।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात घटकर 3.8 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वर्ष 4.8 प्रतिशत था।
इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.8 प्रतिशत रह गया जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1.08 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)