विदेश की खबरें | ट्रांसनिस्त्रिया का रूस के साथ एकीकरण संभव: इग्नात्येव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन (ईयू) की सदस्यता के लिए आवेदन करने के मोलदोवा के निर्णय से सहयोग की कोई भी संभावना समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन (ईयू) की सदस्यता के लिए आवेदन करने के मोलदोवा के निर्णय से सहयोग की कोई भी संभावना समाप्त हो जाएगी।
यूक्रेन और शेष मोलदोवा के बीच पड़ने वाले क्षेत्र ट्रांसनिस्त्रिया में वर्ष 1992 में अलगावादियों का युद्ध समाप्त होने के बाद से रूसी शांति बल तैनात हैं।
रूस ने फरवरी में यूक्रेन में अपने सैनिक भेजे थे, तब से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि रूस ट्रांसनिस्त्रिया को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है।
लगभग 470,000 की आबादी वाले इस क्षेत्र में अप्रैल में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के चलते तनाव बढ़ गया था।
ट्रांसनिस्त्रिया की गैर मान्यता प्राप्त सरकार के विदेश मंत्री विताली इग्नात्येव ने मॉस्को में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ट्रांसनिस्त्रिया 2006 में हुए जनमत संग्रह में तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करके रहेगा।
उन्होंने कहा कि ट्रांसनिस्त्रिया का रूस के साथ एकीकरण संभव है।
मोलदोवा को संवैधानिक रूप से तटस्थ माना जाता है, लिहाजा इसके उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसमें पश्चिम देशों के प्रभाव में वृद्धि देखी गई है।
जून में यूरोपीय यूनियन ने मोलदोवा को सदस्यता के उम्मीदवार का दर्जा दिया था। साथ ही कहा गया था कि यदि वह भ्रष्टाचार से निपटने और कानून का शासन मजबूत करने जैसे सुधार करता है, तो उसे ईयू की पूर्ण सदस्यता दे दी जाएगी।
इग्नात्येव ने कहा कि मोलदोवा के यूरोपीय यूनियन की सदस्यता के लिए आवेदन करने से सहयोग की कोई भी संभावना समाप्त हो जाएगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)