अज्ञात बंदूकधारी ने की गोलीबारी, अमेरिकी सैन्य अड्डे के छह अफगान कर्मियों की मौत

शाहकार ने बताया कि बंदूकधारी मौके से फरार हो गया ।

पार्वन प्रांत के गवर्नर की प्रवक्ता वाहिदा शाहकर ने बताया कि मारे गए और घायल हुए सभी कर्मी अफगानिस्तान के नगारिक हैं। वे बृहस्पतिवार की रात अपने घर जा रहे थे जब बगराम सैन्य अड्डे से 500 मीटर दूर एक मोटरसाइकिल सवार ने उन पर गोलियां चला दी। ये सभी यहां सफाई का काम करते थे।

शाहकार ने बताया कि बंदूकधारी मौके से फरार हो गया ।

किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह अफगानिस्तान के उत्तरी इलाकों में काफी सक्रिय हैं।

आईएस ने नौ अप्रैल को बगराम सैन्य अड्डे पर एक वाहन से पांच रॉकेट दागे जाने की घटना की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।

शाहकार ने बताया कि अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी को दोहा में हुए शांति समझौते के तहत अफगान सरकार और तालिबान ने एक-दूसरे के कैदी रिहा करने शुरू कर दिए हैं।

इस समझौते के अनुसार अंतर-अफगानिस्तान वार्ता से पहले सरकार को तालिबान के 5000 कैदी रिहा करने है और तालिबान, अफगानिस्तान के 1000 कर्मी रिहा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट