देश की खबरें | सीआर पार्क इलाके में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने व्यक्ति को मारी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन (सीआर) पार्क इलाके में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने कार चला रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जून दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन (सीआर) पार्क इलाके में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने कार चला रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

उन्होंने कहा, यह घटना बृहस्पतिवार को करीब रात आठ बजे हुई जब सचिन गुप्ता और वसीम अहमद सीआर पार्क के सी-ब्लॉक में एक कार में थे।

पुलिस के अनुसार, गुप्ता फोन पर बात करते हुए कार चला रहे थे। अचानक, चालक के दरवाजे की तरफ से एक गोली चलाई गई। गोली खिड़की में छेदकर गुप्ता की उंगली में जा लगी।

पुलिस ने कहा कि गुप्ता की बगल में बैठे अहमद को कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल पर गुप्ता का पीछा कर रहे दो लोगों में से एक ने गोली चलाई। हमलावरों ने अपने चेहरे छुपाने के लिये मफलर लपेट रखा था।

पुलिस ने बताया कि सीआर पार्क पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमले के पीछे का उद्देश्य हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है।

पुलिस, संदिग्धों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।

अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड