देश की खबरें | हमारी बढ़त से परेशान विपक्षी दल तुष्टिकरण का सहारा ले रहे हैं : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की करीब 400 सीट पर जीत तय होने के बाद विपक्षी दलों ने तृष्टिकरण की राजनीति, हिंदू विरोधी एजेंडे और राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाना शुरू कर दिया है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की करीब 400 सीट पर जीत तय होने के बाद विपक्षी दलों ने तृष्टिकरण की राजनीति, हिंदू विरोधी एजेंडे और राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाना शुरू कर दिया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ (23) की हत्या का हवाला दिया और दावा किया कि राज्य सरकार आरोपियों के धर्म के कारण उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।

कॉलेज परिसर में कथित तौर पर पीड़िता की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी फैयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भाटिया ने कहा कि निरंजन हिरेमथ ने कहा है कि उन्होंने पुलिस को आठ लोगों के नाम दिए थे जो कथित तौर पर उनकी बेटी की हत्या में शामिल थे लेकिन उनमें से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को मामले की जांच करनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘उनके पिता खुद कह रहे हैं कि उनका पुलिस पर से भरोसा उठ गया है लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया आरोपियों को बचा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा या मुख्यमंत्री जैसे किसी भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि रामनवमी जुलूस के दौरान ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले कुछ लोगों की पिटाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में ‘‘जंगल राज’’ है।

भाटिया ने आरोप लगाया ‘‘लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से प्रेरित लगता है क्योंकि यह पर्सनल लॉ को मजबूत करने की बात करता है।’’

उन्होंने सवाल किया कि क्या तीन तलाक (तलाक ए बिद्दत)को दोबारा बहाल किया जाएगा जिसे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र)मोदी सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है और दंडनीय अपराध बना दिया है?

भाटिया ने कांग्रेस की उसके नेता पी.चिदंबरम के उस बयान के लिए आलोचना की जिसमें कहा गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को रद्द कर दिया जाएगा।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि चुनाव के दौरान भाजपा की बढ़त और राजग की करीब 400 सीट पर जीत स्पष्ट होने के बाद विपक्ष, खासतौर पर कांग्रेस हताश हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू