जरुरी जानकारी | अक्टूबर-दिसंबर 2022 में बेरोजगारी दर घटकर 7.2 प्रतिशत रही: सरकारी सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2022 के दौरान घटकर 7.2 प्रतिशत रह गई। इससे एक साल पहले समान अवधि में यह दर 8.7 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2022 के दौरान घटकर 7.2 प्रतिशत रह गई। इससे एक साल पहले समान अवधि में यह दर 8.7 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) ने यह जानकारी दी।

कुल श्रम बल के बीच बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत को बेरोजगारी दर कहते हैं।

कोविड महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण अक्टूबर-दिसंबर 2021 में बेरोजगारी दर काफी अधिक थी। हालांकि, इसके बाद जुलाई-सितंबर 2022 में भी बेरोजगारी दर 7.2 फीसदी थी।

इसी तरह निश्चित समय पर होने वाले 17वें श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में अप्रैल-जून 2022 में बेरोजगारी दर (यूआर) 7.6 प्रतिशत थी।

सर्वेक्षण के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में महिलाओं में बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर 10.5 प्रतिशत से घटकर 9.6 प्रतिशत हो गई। पुरुषों में बेरोजगारी दर सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 6.5 प्रतिशत थी।

सर्वेक्षण के मुताबिक जुलाई 2021 से जून 2022 में बेरोजगारी दर घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई। इससे एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 4.2 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड