ताजा खबरें | मोदी सरकार के दौरान बेरोजगारी दर सबसे अधिक : प्रियंका

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने नौकरियों एवं महंगाई को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार किया और कहा कि देश में बेरोजगारी दर अपने चरम पर है।

लातूर(महाराष्ट्र), 27 अप्रैल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने नौकरियों एवं महंगाई को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार किया और कहा कि देश में बेरोजगारी दर अपने चरम पर है।

लातूर जिले के उदगीर में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र (सरकार के विभागों) में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जो पिछले 10 साल में नहीं भरे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘(लोगों की समस्याएं) और बेरोजगारी बढ़ गई है। 70 करोड़ लोग, विशेष रूप से नौजवान बेरोजगार हैं।’’

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि जीएसटी (माल एवं सेवा कर) प्रत्येक कृषि उपकरण पर लगा दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर इसे खत्म करने का वादा किया।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा, महाराष्ट्र में विधायकों की खरीद फरोख्त की गई, सरकार गिरा दी गई और पार्टियों में विभाजन करा दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के साथ जो कुछ हो रहा उससे बड़ा कोई अपराध नहीं है।’’

कांग्रेस ने लातूर (आरक्षित) लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद सुधाकर श्रंगारे के खिलाफ नेत्र चिकित्सक शिवाजी कलगे को उम्मीदवार बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट