विदेश की खबरें | पोप चिकित्सकों की निगरानी में; अनुयायियों, मित्रों ने विशेष प्रार्थना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘डबल निमोनिया’ (दोनों फेफड़े प्रभावित) से ग्रसित पोप के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके अनुयायी, मित्र और शुभचिंतक रोम में जमा हुए तथा विशेष प्रार्थना की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘डबल निमोनिया’ (दोनों फेफड़े प्रभावित) से ग्रसित पोप के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके अनुयायी, मित्र और शुभचिंतक रोम में जमा हुए तथा विशेष प्रार्थना की।

वेटिकन ने सुबह अद्यतन जानकारी देते हुए बताया, ‘‘पोप ने रात में सुकून से नींद ली और आराम किया।’’

मंगलवार रात को फ्रांसिस के गृहनगर से कई लोग रोम के अर्जेंटाइन गिरजाघर में जमा हुए और रोम के लिए पोप के पादरी कार्डिनल बालदासारे रीना की अगुवाई में विशेष प्रार्थना की।

गिरजाघर के पादरी रेव. फर्नांडो लागुना ने कहा कि उन्हें आशा है कि प्रार्थनाएं जेमेली अस्पताल में भर्ती पोप तक पहुंचेंगी। पोप रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जेमेली नहीं जा सकता क्योंकि उनके स्वस्थ होने के लिए उनका अलग रहना जरूरी है। मैं जानता हूं कि जब मैं प्रार्थना करता हूं तो मैं उन्हें गले लगाता हूं और वह भी मुझसे गले मिलते हैं। अब मैं पोप को गले लगाना चाहता हूं।’’

सिस्टर निल्डा ट्रेजो ने कहा कि वह जानती हैं कि फ्रांसिस का स्वास्थ्य हमेशा से नाजुक रहा है। उन्हें सांस लेने में और जोर से बोलने में तकलीफ होती थी, इसलिए वह हमेशा उनके लिए प्रार्थना करती थीं।

पूरे शहर से रोमन वासी और अन्य लोग रात की ‘रोजरी’ प्रार्थना के लिए ‘सेंट पीटर्स स्क्वायर’ में इकट्ठा हुए हैं जिसका नेतृत्व फिलिपिनो कार्डिनल लुईस एंटोनियो टैगले करेंगे।

चिकित्सकों का कहना है कि फ्रांसिस की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है और उन्हें श्वसन संबंधी कोई नयी परेशानी नहीं हुई है। फेफड़े के संक्रमण की जांच के लिए मंगलवार शाम को उनका फिर से ‘सीटी स्कैन’ किया गया, हालांकि जांच का नतीजा अभी बताया नहीं गया है।

फ्रांसिस ने अस्पताल से ही अपना काम जारी रखा है और मंगलवार को उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण शासकीय फैसलों की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें