देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

लखनऊ, 13 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत 'तिरंगा यात्रा बाइक रैली' को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसका मतलब 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है।''

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अपने संबोधन में योगी ने कहा ''इसके लिए समस्त भारतवासियों को देश की समृद्धि में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एकजुट होकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा।''

उन्होंने कहा कि ''दो वर्ष पहले देश के आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन से जुड़कर हम लोगों ने 'हर घर तिरंगा' के माध्यम से भारत के आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर पर लहराया था।''

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश ने पांच करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था और गत वर्ष लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया था।

उन्होंने कहा ''प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ को साढ़े चार करोड़ घरों तक पहुंचाने का वृहद संकल्प लिया है।''

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, लखनऊ महानगर की ओर से ’’राष्ट्र प्रथम की भावना’’ के साथ यह रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आज से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे के साथ, हाथ में तिरंगा लेकर अपने आवास से पैदल भी चले। उन्होंने राष्ट्रीयता, राष्ट्र प्रथम के भाव और पंच प्राण के संकल्पों के साथ जुड़ने का आग्रह किया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कई कार्यकर्ता आयोजन में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट