विदेश की खबरें | हांगकांग में नए कानून के तहत आरोपियों को मुकदमे के लिए चीन नहीं भेजा जाएगा: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हांगकांग में किए अपराधों के आरोपियों को नए सुरक्षा कानून के तहत मुकदमे का सामना करने के लिए चीन नहीं भेजा जाएगा।

बीजिंग, 28 मई चीन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हांगकांग में किए अपराधों के आरोपियों को नए सुरक्षा कानून के तहत मुकदमे का सामना करने के लिए चीन नहीं भेजा जाएगा।

हांगकांग स्थित अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को हांगकांग की कानून व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। इस कानून में मुकदमे का सामना करने के लिए आरोपियों को सीमा पार कर चीनी मुख्य भूभाग नहीं भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े | हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान विधेयक पर चर्चा के दौरान तीन सांसदों को निकाला गया बाहर.

इस नए कानून से चीन की सुरक्षा एजेंसियों को पहली बार हांगकांग में अपने प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति मिल जाएगी।

बहरहाल ‘हांगकांग बार एसोसिएशन’ ने कहा कि चीन का प्रस्तावित नया सुरक्षा कानून अदालतों में दिक्कतों में फंस सकता है क्योंकि बीजिंग के पास अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को पूर्व ब्रिटिश कॉलोनी के लिए लागू करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल ऑनलाइन बैठक के लिए किया अनुरोध, चीन ने भारत को दिए सुलह के संदेश.

इस कानून को लेकर हांगकांग में जबरदस्त विरोध हो रहा है। रविवार को हजारों लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लिया।

इससे पहले आरोपियों को मुकदमे के सामने के लिए चीन भेजने वाले हांगकांग सरकार के नियोजित कानून के खिलाफ व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे और प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक साल तक इस शहर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त रखा था।

अखबार की खबर में कहा गया है, ‘‘नए कानून के तहत आरोपियों को हांगकांग में मुकदमे का सामना करना होगा। उन्हें मुकदमे के लिए सीमा पार मुख्य भूभाग नहीं भेजा जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान