ताजा खबरें | जल जीवन मिशन के तहत अब 71 फीसदी ग्रामीण घरों में पेयजल के कनेक्शन : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को बताया कि देश भर में लगभग 71 प्रतिशत ग्रामीण घरों में अब जल शक्ति मिशन के तहत नल का पानी कनेक्शन है।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर सरकार ने सोमवार को बताया कि देश भर में लगभग 71 प्रतिशत ग्रामीण घरों में अब जल शक्ति मिशन के तहत नल का पानी कनेक्शन है।

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि नौ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों - गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा नगर हवेली और दमन दीव तथा पुडुचेरी ने खबर दी है कि उन्होंने 30 सितंबर तक सभी ग्रामीण घरों में नल से पानी के लिए कनेक्शन प्रदान कर दिया है।

पटेल के अनुसार, 15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा के समय, 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) ग्रामीण घरों में पानी का कनेक्शन होने की सूचना मिली थी।

मंत्री ने कहा कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, अब तक, 10.46 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि 29 नवंबर तक, देश के 19.24 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से लगभग 13.69 करोड़ परिवारों के घरों में नल से पानी की आपूर्ति होने की सूचना है, जो लगभग 71 प्रतिशत है।

सरकार की इस प्रमुख पहल का लक्ष्य 2024 तक ग्रामीण भारत के सभी घरों में व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\