देश की खबरें | विचाराधीन कैदी मेरठ मेडिकल कॉलेज से फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया सहारनपुर जिला जेल का एक विचाराधीन कैदी मेरठ मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेरठ (उप्र), 22 जून इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया सहारनपुर जिला जेल का एक विचाराधीन कैदी मेरठ मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लूट और हत्या के मामले में जेल में बंद मुशाहिद को बीमारी के इलाज के लिए तीन महीने पहले मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और उसके फरार होने के मामले में एक उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि मेडिकल कॉलेज थाने को शनिवार देर रात सूचना मिली कि विचाराधीन कैदी मुशाहिद 18/19 जून की रात में अस्पताल से भाग गया है।

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती। इस मामले में एक उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

सिंह ने बताया, "हमने मुशाहिद को खोजने के लिए तीन टीमें बनाई हैं, जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) भी शामिल है।"

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है और फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट