ENG vs NZ ICC U19 Womens T20 WC 2025: इंग्लैंड ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

इंग्लैंड ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सोमवार को यहां न्यूजीलैंड पर छह विकेट से जीत के साथ अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की.

England Women U19 (Photo: @WomensCricZone)

कुचिंग (मलेशिया), 27 जनवरी: इंग्लैंड ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सोमवार को यहां न्यूजीलैंड पर छह विकेट से जीत के साथ अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. गत चैंपियन भारत ने रविवार को अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित की थी. टिली कॉर्टीन-कोलमैन ने आठ रन देकर चार विकेट और प्रिशा थानावाला ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए. इन दोनों की शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 89 रन पर आउट कर दिया.

यह भी पढें: अजमतुल्लाह उमरजई चुने गए ICC वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर, ये अवार्ड जीतने वाली पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी बने

न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 49 रन था लेकिन इसके बाद उसने 40 रन के अंदर अपने सभी विकेट गंवा दिए. उसकी तरफ से केट इरविन ने सर्वाधिक 35 रन बनाए.

इंग्लैंड ने 90 रन का लक्ष्य 11.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर दिया. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज जेमिमा स्पेंस ने 29 और डेविना पेरिन ने 21 रन बनाकर अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की.

इस जीत से यह सुनिश्चित हो गया कि इंग्लैंड सुपर सिक्स के ग्रुप दो में पहले दो स्थान पर रहेगा. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

Pakistan Semi-Final Scenario After New Zealand's Defeat: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा, अब श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जरूरी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, गेंविल जैक्स ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें ENG बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड