देश की खबरें | अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे मौजूद दुकान में घुसा, 5 लोगों की मौत, कई अन्य जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के नालन्दा जिला के तेल्हाड़ा थाना के समीप रविवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे मौजूद एक दुकान में घुस जाने से घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि इस हादसे में कई अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए।

बिहारशरीफ-पटना, 28 मार्च बिहार के नालन्दा जिला के तेल्हाड़ा थाना के समीप रविवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे मौजूद एक दुकान में घुस जाने से घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि इस हादसे में कई अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए।

हिलसा पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी शरण ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आक्रोशित लोगों ने उक्त ट्रक में आग लगा दी है और उनके द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

हादसे में जख्मी हुए लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल और निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।’’

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों का निःशुल्क समुचित इलाज का निर्देश दिया है। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी नालंदा द्वारा सभी 5 मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध करा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट