जरुरी जानकारी | डिजिटल बाजारों में अनियंत्रित दबदबा चिंता का विषय: सीसीआई प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि डिजिटल बाजार तकनीकी नवोन्मेष के केंद्र हैं, लेकिन हाल ही में वे ‘गलत तरीके से चीजों को हासिल करने और अनियंत्रित वर्चश्व’ के क्षेत्र बन गये हैं।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि डिजिटल बाजार तकनीकी नवोन्मेष के केंद्र हैं, लेकिन हाल ही में वे ‘गलत तरीके से चीजों को हासिल करने और अनियंत्रित वर्चश्व’ के क्षेत्र बन गये हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बाजार बिगाड़ने वाली ऐसी प्रौद्योगिकियों पर प्रतिस्पर्धा कानून का उपयोग एक चुनौती बन गया है।

गुप्ता ने कहा कि पूर्व में यह दलील दी जाती थी कि प्रौद्योगिकी बाजारों में बाजार शक्ति (किसी एक इकाई के हाथ में आना) दुर्लभ और अस्थायी है। हालांकि, अब यह देखा गया है कि इन बाजारों में दबदबा कमजोर नहीं बल्क टिकाऊ रहता है।

सेंटर फॉर डिजिटल फ्यूचर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि भारत में बड़े बाजार के साथ स्टार्टअप को लेकर एक अनुकूल और सक्रिय परिवेश है। पिछली तिमाही में प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप में 6.3 अरब डॉलर का वित्त पोषण हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि डिजिटल बाजार तकनीकी नवोन्मेष के केंद्र हैं, लेकिन वे ‘गलत तरीके से चीजों को हासिल करने और अनियंत्रित प्रभुत्व’ के क्षेत्र बन गये हैं। अधिक केंद्रीकरण कुछ विशेषताओं की उपस्थिति का परिणाम है जो डिजिटल खंड में बाजार में ताकत को खास तरह से टिकाऊ बनाती है।’’

सीसीआई प्रमुख ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि नेटवर्क प्रभाव जैसी विशेषताएं बाजार में नई कंपनियों को आने और पहले से स्थापित इकाई को हटाने से रोक सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार को प्रतिस्पर्धा निरोधक उपायों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिये प्रतिस्पर्धी रोधी जांच और संबंधित उपायों को यथाशीघ्र लागू करना महत्वपूर्ण है।’’

गुप्ता ने डिजिटल बाजारों में विलय के संदर्भ में समस्याओं का भी जिक्र किया।

इस क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सीसीआई ने प्राथमिकताएं निर्धारित की हैं और ऑनलाइन मंचों के खिलाफ जांच को तेज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड