खेल की खबरें | उनादकट और अश्विन को मिले विकेट, बांग्लादेश के दो विकेट पर 82 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक एक विकेट लेकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां लंच से पहले सफलताएं दिलाई।

मीरपुर, 22 दिसंबर तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक एक विकेट लेकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां लंच से पहले सफलताएं दिलाई।

बांग्लादेश ने लंच के तक दो विकेट पर 82 रन बनाए हैं। उस समय मोमिनुल हक 23 और कप्तान शाकिब अल हसन 16 रन पर खेल रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2010 में सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे उनादकट ने 20 रन देकर एक विकेट लिया है। उन्होंने दो मैचों के बीच 118 मैच में बाहर रहने का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा और पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले जाकिर हसन (15) का विकेट लिया। अश्विन ने नजमुल हसन शंटो (24) को पगबाधा आउट किया।

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज और उमेश यादव से गेंदबाजी की शुरुआत कराई और नौवें ओवर में पहले बदलाव के रूप में उनादकट को गेंद सौंपी। इस तेज गेंदबाज ने बादल छाए रहने का पूरा फायदा उठाया तथा शंटो और जाकिर दोनों को अपनी अंदर आती गेंदों से परेशान किया।

उनादकट ने आखिर में 14वें ओवर की अतिरिक्त उछाल लेती हुई पांचवीं गेंद पर जाकिर को चकमा दिया। बल्लेबाज ने कट करने के प्रयास में प्वाइंट पर खड़े राहुल को आसान कैच दिया।

अश्विन ने अगले ओवर में शंटो को पगबाधा आउट किया जिन्होंने आगे पिच की गई गेंद पर शॉट नहीं खेलने का फैसला किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट