विदेश की खबरें | संरा सुरक्षा परिषद ने रमजान के महीने के दौरान गाजा में संघर्षविराम के प्रस्ताव को पारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र, 25 मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान गाजा में तत्काल संघर्षविराम के प्रस्ताव को पारित किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 25 मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान गाजा में तत्काल संघर्षविराम के प्रस्ताव को पारित किया।

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष के लगभग पांच महीने से अधिक वक्त बीतने के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया है।

पंद्रह राष्ट्रों वाली सुरक्षा परिषद ने 10 गैर-स्थायी निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अपनाया। 14 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि अमेरिका मतदान में शामिल नहीं हुआ।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुरक्षा परिषद ने गाजा पर लंबे समय से प्रतीक्षित एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों की तत्काल व बिना शर्त रिहाई की मांग की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस संकल्प को क्रियान्वित किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं करना अक्षम्य होगा।’’

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि प्रस्ताव इस बात पर जोर देता है कि रमजान के महीने के दौरान ‘‘हमें शांति के लिए फिर से प्रतिबद्ध होना चाहिए। हमास समझौते को स्वीकार करके ऐसा कर सकता है। बंधकों की रिहाई के साथ ही युद्धविराम तुरंत प्रभावी हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और इसलिए, हमें हमास पर ऐसा करने के लिए दबाव डालना चाहिए। युद्धविराम सुनिश्चित करने और बंधकों की रिहाई का यही एकमात्र रास्ता है, जैसा कि हम सभी ने आज आह्वान किया है।’’

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की स्थायी राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा कि उनका देश लंबे समय से स्थायी युद्धविराम के लिए तत्काल मानवीय आधार पर संघर्ष रोकने की मांग कर रहा है।

उन्होंने हमास द्वारा बंधक बनाए लोगों की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट