विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी ने बदले की भावना से की गई हत्याओं पर तालिबान की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मिशेल बैशलेट ने सोमवार को मानवाधिकार परिषद में कथनी और करनी में अंतर को लेकर तालिबान की निंदा करते हुए अफगानिस्तान के लिए “एक नये एवं खतरनाक चरण” को लेकर आगाह किया।

मिशेल बैशलेट ने सोमवार को मानवाधिकार परिषद में कथनी और करनी में अंतर को लेकर तालिबान की निंदा करते हुए अफगानिस्तान के लिए “एक नये एवं खतरनाक चरण” को लेकर आगाह किया।

उन्होंने पिछली सरकार के अधिकारियों और "अमेरिकी सुरक्षा बलों तथा कंपनियों के साथ सहयोग करने वाले लोगों की तलाश में तालिबान द्वारा घर-घर की तलाशी लिए जाने के "कई" आरोपों का हवाला दिया।

बैशलेट ने कहा कि इस तरह की तलाशी कम से कम आधा दर्जन शहरों में हुई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने भी हमले और धमकियां बढ़ने की सूचना दी है।

उन्होंने कहा, “मेरे कार्यालय को कई पूर्व एएनएसएफ (अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल) कर्मियों की प्रतिशोध में की गई हत्याओं और पिछले प्रशासन के लिए काम करने वाले अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को मनमाने ढंग से कैद किए जाने के विश्वसनीय आरोप मिले हैं।”

उन्होंने कहा, “कुछ मामलों में, अधिकारियों को रिहा कर दिया गया और अन्य में, वे मृत मिले।”

बैशलेट ने कुछ अधिकार वकालती समूहों के कार्यालयों पर तालिबान के छापे के बारे में "बहुत ज्यादा परेशान करने वाली जानकारी" पर भी प्रकाश डाला।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\