संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अफगानिस्तान में प्रसूति अस्पताल पर घातक हमले की कड़ी निंदा की

काबुल में आतंकवादियों ने मंगलवार को सद बिस्तर मैटरनिटी अस्पताल पर हमला कर दिया, जिसमें दो नवजात शिशुओं समेत 14 लोगों की मौत हो गयी।

संयुक्त राष्ट्र, 13 मई संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने अफगानिस्तान के एक मैटरनिटी अस्पताल पर ‘‘भयावह’’ हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें दो नवजात शिशुओं सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसे ‘‘अस्वीकार्य’’ अपराधों को अंजाम देने वालों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

काबुल में आतंकवादियों ने मंगलवार को सद बिस्तर मैटरनिटी अस्पताल पर हमला कर दिया, जिसमें दो नवजात शिशुओं समेत 14 लोगों की मौत हो गयी।

इसी दिन, अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान एक आत्मघाती हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए और 68 लोग घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘महासचिव ने काबुल के एक अस्पताल पर मंगलवार को हुए भयावह हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं।’’

गुतारेस ने मृतकों व पीड़ितों के परिवारों और अफगानिस्तान की सरकार और जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने दोहराया कि असैन्य लोगों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य हैं और अस्पतालों, चिकित्सा केंद्रों और स्वासथ्य कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत विशेष सुरक्षा प्राप्त है। इस तरह के अपराधों को अंजाम देने वालों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।’’

बयान के मुताबिक, गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान की जनता और सरकार के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है और संघर्ष को समाप्त करने के लिए अफगान-नीत शांति प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज