विदेश की खबरें | संरा प्रमुख ने इज़राइल से कब्जे की योजना छोड़ने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र (संरा) महासचिव एंतोनिया गुतारेस ने बुधवार को इज़राइल का आह्वान किया कि वह कब्जे की अपनी योजना छोड़ दे और कहा कि अगर वह इस योजना पर आगे बढ़ता है तो यह अंतरराष्ट्रीय कानून का “घोर उल्लंघन” होगा और दो-राज्य समाधान की संभावना को इससे गंभीर नुकसान पहुंचेगा।

संयुक्त राष्ट्र, 24 जून संयुक्त राष्ट्र (संरा) महासचिव एंतोनिया गुतारेस ने बुधवार को इज़राइल का आह्वान किया कि वह कब्जे की अपनी योजना छोड़ दे और कहा कि अगर वह इस योजना पर आगे बढ़ता है तो यह अंतरराष्ट्रीय कानून का “घोर उल्लंघन” होगा और दो-राज्य समाधान की संभावना को इससे गंभीर नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि इससे फलस्तीन के साथ फिर से बातचीत की संभावनाएं भी खत्म हो जाएंगी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इस्लामाबाद में बनेगा हिंदुओं का पहला मंदिर और श्मशान घाट.

पश्चिम एशिया की स्थिति पर एक वीडियो टेलीकॉन्फ्रेंस ब्रीफिंग में गुतारेस ने कहा कि इज़राइल की कब्जे वाले पश्चिमी किनारे के एक हिस्से को मिला लेने की धमकी ने फलस्तीनियों, कई इज़राइलियों और व्पायक रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चौकन्ना कर दिया है।

उन्होंने कहा, “हम ऐतिहासिक पल के मुहाने पर हैं।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: हादसे का शिकार हुए PIA विमान के पायलट कर रहे थे कोरोनो वायरस पर चर्चा, नहीं थी कोई तकनीकी खामी.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि अगर लागू किया जाता है तो, “यह कब्जा अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन, दो-राज्य के समाधान की संभावना को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला और वार्ता को फिर से शुरू करने की संभावना को खत्म करने वाला साबित होगा।”

उन्होंने इजराइली सरकार से अपनी कब्जे की योजना को छोड़ने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\