खेल की खबरें | उमरान की गति से मुझे बल्लेबाजों को चकमा देने में मदद मिलती है : अर्शदीप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उनकी गेंदबाजी शैली में जमीन आसमान का अंतर है लेकिन अर्शदीप सिंह को उमरान मलिक की तेज रफ्तार से फायदा मिलता है क्योंकि उनकी गति में अंतर से बल्लेबाजों को सामंजस्य बिठाने में दिक्कत होती है ।

क्राइस्टचर्च, 29 नवंबर उनकी गेंदबाजी शैली में जमीन आसमान का अंतर है लेकिन अर्शदीप सिंह को उमरान मलिक की तेज रफ्तार से फायदा मिलता है क्योंकि उनकी गति में अंतर से बल्लेबाजों को सामंजस्य बिठाने में दिक्कत होती है ।

जम्मू के तेज गंदबाज उमरान विश्व क्रिकेट में इंग्लैंड के मार्क वुड और दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नॉर्किया के साथ सबसे तेज गेंदबाज हैं जो 150 किलोमीटर की रफ्तार से लगातार गेंद डाल सकते हैं ।

अर्शदीप स्विंग गेंदबाज हैं जो 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करते हैं । दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में पहले मैच में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और अर्शदीप चाहते हैं कि यह जोड़ी बनी रहे ।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले कहा ,‘‘ उमरान के साथ गेंदबाजी करना हमेशा अच्छा लगता है । वह खुशदिल इंसान है और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी अच्छा रहता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो उमरान की गेंदबाजी से मुझे काफी फायदा होता है क्योंकि बल्लेबाज को 155 से 135 की रफ्तार में ढलने में दिक्कत आती है । वे गति से चकमा खा जाते हैं । उम्मीद है कि आगे भी हम इस तरह एक दूसरे के साथ गेंदबाजी करते रहेंगे ।’’

टी20 में अपनी पहचान बना चुके अर्शदीप 50 ओवरों के क्रिकेट में खेलते हुए बहुत बदलाव नहीं करना चाहते ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा तरीका शुरू में आक्रामक और आखिर में रक्षात्मक गेंदबाजी का है । वनडे में भी मौका मिलने पर ऐसा ही करूंगा ।’’

अपने छोटे से कैरियर में अर्शदीप आलोचकों का कोपभाजन भी बन चुके हैं । दुबई में एशिया कप के मैच में भारत की पाकिस्तान के हाथों हार के बाद नशे में धुत एक प्रशंसक ने उन्हें उस समय अपशब्द कहे जब वह टीम बस में बैठने जा रहे थे।

अर्शदीप ने कहा ,‘‘ आप अच्छा खेलते हैं तो प्यार और तारीफें मिलती है और नहीं खेलते तो प्रशंसकों को हमारी आलोचना का अधिकार है । उन्हें टीम से और खेल से प्यार है और आपको प्यार और आलोचना दोनों को स्वीकार करना होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\