खेल की खबरें | आईसीसी की बैठक में ‘अंपायर्स कॉल’ और साहनी के भविष्य पर होगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की क्रिकेट समिति की इस सप्ताह के आखिर में यहां होने वाली बैठक में विवादित ‘अंपायर्स कॉल’ पर चर्चा की जायेगी जिसकी भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने आलोचना की है ।

दुबई, 24 मार्च अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की क्रिकेट समिति की इस सप्ताह के आखिर में यहां होने वाली बैठक में विवादित ‘अंपायर्स कॉल’ पर चर्चा की जायेगी जिसकी भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने आलोचना की है ।

आईसीसी क्रिकेट बोर्ड की बैठक 30 मार्च को यहां होनी है और उसी दिन मुख्य कार्यकारी मनु साहनी के भविष्य पर भी चर्चा की जायेगी ।

साहनी इस समय छुट्टी पर है । आंतरिक जांच में कथित तौर पर पाया गया कि कर्मचारियों के प्रति उनका रवैया कठोर था ।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया ,‘‘ इस सप्ताह के आखिर में त्रैमासिक बैठक होनी है । उससे पहले ‘अंपायर्स कॉल’ पर भी बात की जायेगी । मुख्य कार्यकारियों की भी बैठक होनी है ।’’

अंपायर्स कॉल के कुछ विवादित फैसलों के बाद कोहली ने इसे अस्पष्ट बताते हुए कहा था कि पगबाधा के फैसले इस आधार पर ही लिये जाने चाहिये कि गेंद स्टम्प पर जा रही है या नहीं ।

एक सूत्र ने कहा ,‘‘ आईसीसी क्रिकेट समिति सभी पक्षों की सहमति से ही फैसले लेती है । क्रिकेट समिति की अनुशंसा को सभी बोर्ड के पास सहमति के लिये भेजा गया था और बीसीसीआई ने भी सहमति जताई थी ।’’

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले और कोहली के तनावपूर्ण संबंधों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है । कुंबले की अध्यक्षता वाली समिति ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक प्रणाली में बदलाव किया था जो भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और कोहली दोनों को नागवार गुजरा था । भारत ने हालांकि उम्दा प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें