जरुरी जानकारी | अल्ट्राटेक सीमेंट ने पहली तिमाही का कमाया 2,221 करोड़ रुपये का मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अल्ट्राटेक सीमेंट का चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,220.91 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई अल्ट्राटेक सीमेंट का चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,220.91 करोड़ रुपये रहा है।

आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ने 2024-25 की पहली तिमाही में 1,493.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय 21,275.45 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 18,818.56 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल व्यय 18,405.19 करोड़ रुपये रहा। कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 21,455.68 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

कंपनी ने कहा कि जून तिमाही का उसका परिणाम दक्षिण स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड, वंडर वॉलकेयर और रास अल खैमाह, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित आरएकेडब्ल्यूसीटी के अधिग्रहण के कारण तुलनीय नहीं हैं।

इसके अलावा, केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अल्ट्राटेक और उनके संबंधित शेयरधारकों व लेनदारों के साथ विलय की योजना भी एक मार्च, 2025 से प्रभावी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार