यूक्रेनी रक्षा बलों द्वारा कई महीने तक रूस के सैनिकों के सामने डटे रहने के बाद सोनेदार शहर पर रूस का नियंत्रण होने से रूसी सैनिकों को युद्ध में एक महत्वपूर्ण बढ़त मिलने की उम्मीद है। इससे रूसी सैनिकों को पास के बखमुत नगर को घेरने के उनके प्रयासों में मदद मिल सकती है।
यूक्रेनी मीडिया संस्थान ‘सस्पिलने’ ने यूक्रेन के ईस्टर्न ग्रुप ऑफ फोर्सेस के प्रवक्ता सेर्ही चेरेवती के हवाले से बुधवार को कहा कि रूस का यह दावा "असत्य" है कि उसने सोलेदार पर जीत हासिल कर ली है।
चेरेवती ने कोई और विवरण नहीं दिया और केवल इतना कहा कि यूक्रेन के जनरल स्टाफ बाद में अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।
जनरल स्टाफ ने बुधवार सुबह केवल यह जानकारी दी कि सोलेदार उन शहरों और कस्बों की सूची में शामिल है जहां रूसी सेना द्वारा गोलाबारी जारी है।
मंगलवार देर रात, एक रूसी निजी सैन्य कान्ट्रैक्टर वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने रूसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई ऑडियो रिपोर्ट में दावा किया कि उनकी सेना ने सोलेदार पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शहर के केंद्र में ‘‘लड़ाई अभी भी जारी है।’’
यूक्रेनी अधिकारियों ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की और ‘एसोसिएटेड प्रेस’ इसकी पुष्टि नहीं कर सका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY