विदेश की खबरें | यूक्रेनी सैनिकों का दल प्रशिक्षण लेने के लिए ब्रिटेन पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में कुछ रंगरूट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उसने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हथियारों और युद्ध रणनीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में कुछ रंगरूट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उसने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हथियारों और युद्ध रणनीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना है।

रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा, ‘‘ब्रिटिश सेना की विश्व स्तरीय विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए, हम यूक्रेन के सैनिकों को अपनी सेना के पुनर्निर्माण और उसकी क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे क्योंकि वे अपने देश की संप्रभुता और उसकी रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।’’

ब्रिटेन सैनिकों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भी प्रदान करेगा, जिसमें हेलमेट, व्यक्तिगत प्राथमिक चिकित्सा किट के साथ-साथ वर्दी और जूते शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\