विदेश की खबरें | यू्क्रेनी अधिकारी ने कब्जा किये गये शहर में तबाही की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि रूस यूक्रेन के पूर्वी लुहांस्क प्रांत में अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने के प्रयास में शहर पर अंधाधुंध गोलाबारी कर रहा है। रूस ने इस सप्ताह लुहांस्क पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने का दावा किया था लेकिन गवर्नर एवं अन्य यू्क्रेनी अधिकारियों ने कहा कि उनके सैनिक प्रांत के कुछ हिस्सों को अब भी अपने कब्जे में बनाये हुए हैं।

गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि रूस यूक्रेन के पूर्वी लुहांस्क प्रांत में अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने के प्रयास में शहर पर अंधाधुंध गोलाबारी कर रहा है। रूस ने इस सप्ताह लुहांस्क पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने का दावा किया था लेकिन गवर्नर एवं अन्य यू्क्रेनी अधिकारियों ने कहा कि उनके सैनिक प्रांत के कुछ हिस्सों को अब भी अपने कब्जे में बनाये हुए हैं।

हैदई ने कहा , ‘‘लुहांस्क पर पूरी तरह रूसियों का कब्जा नहीं हुआ है जबकि उन्होंने अपने सारे हथियार लगा दिये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस क्षेत्र की सीमा पर कई गांवों में भीषण संघर्ष चल रहा है। रूसी आगे बढ़ने के लिए टैंकों एवं तोपों पर भरोसा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि रूसी सैन्यबल ‘हर उस भवन पर हमला कर रहे हैं जिनके बारे में उन्हें किलेबंद जैसी स्थिति होने का अंदेशा है।’’

गवर्नर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीवियरोडोनेटस्क ‘‘ एक मानवीय त्रासदी के कगार पर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ रूसियों ने सभी अहम अवसंरचनाओं को नष्ट कर दिया है और वे उनकी मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं।’’

हैदई ने पिछले सप्ताह कहा था कि शहर में करीब 8000 लोग बच गए हैं जबकि युद्ध प्रारंभ होने से पहले वहां करीब 1,00,000 लेाग थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट