विदेश की खबरें | यूक्रेन की परमाणु एजेंसी ने डर्टी बम संबंधी रूस के आरोप को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सप्ताहांत में अपने ब्रिटिश, फ्रांसीसी, तुर्की और अमेरिकी समकक्षों को फोन कर यह दावा किया था कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण-तथाकथित डर्टी बम के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका ने इसे "पूरी तरह झूठा" कहकर खारिज कर दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सप्ताहांत में अपने ब्रिटिश, फ्रांसीसी, तुर्की और अमेरिकी समकक्षों को फोन कर यह दावा किया था कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण-तथाकथित डर्टी बम के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका ने इसे "पूरी तरह झूठा" कहकर खारिज कर दिया।

यूक्रेन ने भी मॉस्को के दावे को खारिज किया और कहा कि यह डर्टी बम का इस्तेमाल करने की रूस की खुद की योजना से ध्यान हटाने का प्रयास है।

कीव की परमाणु एजेंसी एनरगोएटम ने कहा कि रूसी सेना ने अपने कब्जे वाले यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में पिछले सप्ताह गुप्त निर्माण कार्य किया है।

इसने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि क्षेत्र पर कब्जा जमाए बैठे रूसी अधिकारी यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र को संचालित कर रहे यूक्रेनी कर्मचारियों या संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी इकाई को यह नहीं देखने देंगे कि वे क्या कर रहे हैं।

एनरगोएटम ने कहा, "इससे ऐसा लगता है कि परमाणु सामग्री और (संयंत्र) में संग्रहीत रेडियोधर्मी कचरे का उपयोग करके रूस किसी आतंकवादी कृत्य की तैयारी कर रहा है।"

इसने कहा कि संयंत्र में इस्तेमाल हो चुके सूखे ईंधन के भंडारण केंद्र में 174 कंटेनर हैं, जिनमें से प्रत्येक में इस्तेमाल हो चुके परमाणु ईंधन की 24 असेंबली हैं।

कंपनी ने कहा, "विस्फोट के परिणामस्वरूप इन कंटेनर के नष्ट होने से विकिरण दुर्घटना होगी और कई सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रेडियोधर्मी प्रदूषण फैल जाएगा।"

एनरगोएटम ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) से यह पता करने के लिए कहा कि वहां क्या चल रहा है।

डर्टी बम से परमाणु बम जैसा भयावह विनाश नहीं होता लेकिन इससे बड़े क्षेत्र में विकिरण प्रदूषण फैल जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\