विदेश की खबरें | यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों से रूस और क्रीमिया में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूस की बमबारी के दूसरे दिन कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूस की बमबारी के दूसरे दिन कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मॉस्को शहर के गवर्नर मिखाइल रज्वोझायेव ने क्रीमिया के बंदरगाह शहर सेवस्तोपोल में पांच यूक्रेनी मिसाइलों को मार गिराए जाने के बाद मलबे के गिरने से दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत होने की जानकारी दी।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस हमले में 124 लोग घायल हुए हैं।

रज्वोझायेव ने सोमवार को शहर में शोक दिवस घोषित किया तथा सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए।

क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में तीन यूक्रेनी ड्रोन ने ग्रेवोरोन शहर पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वायु रक्षा बलों ने रात भर में रूस के क्षेत्रों में 33 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, रविवार को खारकीव पर हुए एक ताजा हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि शहर पर एक निर्देशित बम से हमला किया गया और हमले के कारण खारकीव का लगभग आधा हिस्सा बिजली से वंचित हो गया।

इसके पहले रूस ने शनिवार दोपहर खारकीव की एक पांच मंजिला आवासीय इमारत पर चार बम गिराए थे जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि रविवार को घायल हुए 41 लोगों का अब भी इलाज जारी है।

हमले के बाद एक वीडियो में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के सहयोगियों से उसकी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने का आग्रह किया।

यूक्रेन के वायु सेना कमांडर मायकोला ओलेशुक ने बताया कि रात में कीव क्षेत्र में दो रूसी मिसाइलों को मार गिराए जाने के कारण मलबे में दबकर दो लोग घायल हो गए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट