विदेश की खबरें | यूक्रेन को हथियार बेचने की योजना के बीच नाटो महासचिव से मिलेंगे ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका नाटो सहयोगियों को हथियार बेचेगा, जिन्हें वे आगे यूक्रेन को दे सकेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका नाटो सहयोगियों को हथियार बेचेगा, जिन्हें वे आगे यूक्रेन को दे सकेंगे।

रूट सोमवार और मंगलवार को वाशिंगटन में रहेंगे तथा ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ-साथ सांसदों से भी बातचीत करने की योजना बना रहे हैं।

रविवार रात वाशिंगटन पहुंचने पर ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं महासचिव (नाटो) से मुलाकात करूंगा जो कि कल पहुंच रहे हैं। हम उन्हें कई अत्याधुनिक हथियार भेजेंगे और वे हमें उनके लिए पूरा भुगतान करेंगे।’’

डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सहयोगी साउथ कैरोलाइना से रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रविवार को कहा कि यह संघर्ष (रूस और यूक्रेन) अब एक निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि ट्रंप यूक्रेन की मदद करने में रूचि दिखा रहे हैं।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि वह सोमवार को रूस पर एक ‘‘बड़ा बयान’’ देने वाले हैं, ऐसे में रूट की अमेरिकी यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, रविवार को ट्रंप ने अपने इस बयान के बारे में कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम कल देखेंगे कि क्या होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट